कल्याणं करोति संस्था के पदाधिकारी बच्चों को गिफ्ट देते हुए
मथुरा। कल्याणं करोति संस्था द्वारा विश्व विकलांग दिवस की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृति कार्यक्रम के बीच कार्यक्रम के आयोजक डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था पिछले 34 वर्षांे से कार्य कर रही है। हम इस संस्था की उन्नति की कामना करते हैं।
गणेश प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित के पश्चात संस्था के सम्बल संस्थान के मूकबधिर विकलांग बच्चों ने ‘जय हो’ गीत और ‘मां तुझे सलाम’ गीत पर आकर्षक नृत्य किया। तत्पश्चात इस मौके पर आये सपा नेता नीटू चैधरी ने कहा कि संस्था काफी समय से विकलांग बच्चों की सेवा में जुटी है। संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि संस्था मंे शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य के लिये योग्य शिक्षक कार्य कर बच्चों की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के सम्बल विद्यालय में लगभग 150 बच्चे हैं जिन्हें शिक्षा एवं सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने वर्ष 2002 में सम्बल विद्यालय की स्थापना की। उस समय इसकी स्थापना को लेकर एक सांस्कृतिक कार्य कर 51 हजार रूपये जुटाये गये जिससे विद्यालय को प्रारंभ किया गया। इस मौके पर शैलेन्द्र शर्मा ने संस्था की उन्नति की कामना करते हुये मूकबधिर बच्चों के विकास की कामना सहित संस्था की इस सेवा के लिये धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्था के बच्चों के साथ शिक्षक-प्रशिक्षण मौजूद थे।





