विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिये अधीनस्थों को दिशा निर्देश

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारीगण

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों का रजिस्टेªशन कर उन्हें कृषि यंत्र तथा खाद बीज उपलब्ध करायें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया है कि वे सौर ऊर्जा की लाइटें जिन ग्रामों में खराब स्थिति में है उनको ठीक करायें।

उन्होने विकास कार्यों की समीक्षा में रामनोहर लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास, लोहिया आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों की रीवोर, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा कराये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की, अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण  करें ताकि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उददेश्य से जल निगम द्वारा किये जा रहे रीवोर कार्य समय से पूर्ण करने ग्रामीणजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाली जा रही पेयजल पाइप योजना को शीघ्र से शीध्र पूर्ण कर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल की पूर्ण व्यव्स्था हो सके। इसी तरह पशुओं के लिए भी ग्रीष्म द्धतु में पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए ट्यूबबैल व्दारा पोखर आदि को भरवाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। जल निगम के कार्यों पर सीधी निगरानी रखने तथा रिर्पोट उपलब्ध कराने को भी निर्देशित किया गया है। उन्होने अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करें।  ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूलों के भवन निर्माण,माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण, स्वास्थ केन्द्रों के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होने मिड-डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, विधवा, विकलांगक, वृद्धावस्था पेंशन तथा कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कौशल विकास में रोजगार उपलब्ध कराने, समय से राशन वितरण, पशु टीकाकरण कराने, वन तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पौधौं की उचित देखभाल करने, बैरिकों में किये जा रहे निर्माण कार्य, ं स्वास्थ केन्द्रों के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें यदि किसी प्रकार की जनपद से लेकर शासन स्तर तक कोई समस्या आये तो उनके संज्ञान में लाकर उसका समाधान करा सकते हैं, लेकिन लापरवाही अथवा निर्माण कार्यो में देरी क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti