
कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने कार्यों की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, पेंयजल हेतु हैन्ड पम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा लोहिया ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने एवं गाॅव में किये जा रहे विकास कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता से किया जाये। विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य इस माह के अन्त तक अवश्य समय से पूर्ण कर लिये जायेर्। जिससे कि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना में वर्ष 2014-2015 के लक्ष्य को माह जनवरी 2015 तक पूर्ण कर लिया जायें। उन्होंने ग्रामीण अभियं.त्रण अधिकारी को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया ग्रामों से सम्बन्धित सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित करें कि वे अपने अपने क्षेत्रों में कराये जा विकास कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करायें। उन्होंने विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। ड्रेस वितरण, मिड-डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने शौचालय निर्माण, निर्मल भारत अभियान, खारे पानी की समस्या निःशुल्क प्याऊ, नहरों की सफाई, सामाजिक आर्थिक जनगणना आदि पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिेकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकेारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी, समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर शर्मा तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS