मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के कर्मचारी अब 60 साल के उम्र में रिटायर्ड होंगे। रूकमणि बिहार आवासीय काॅलौनी में किसानों को दी जाने वाली जमीन/मुआवजा राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आज उक्त प्रस्ताव एमवीडीए की सम्पन्न बोर्ड बैठक में पारित हुए। कमिश्नर अध्यक्ष आगरा मंडल प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के कर्मियों की रिटायर्डमेंट आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना तय किया गया। इसके अलावा स्कूल संबंधी कई बड़े नक्शा स्वीकृत किए गए। प्राधिकरण अब आम लोगों से शासनादेश के अनुरूप जमीन क्रय कर सकेगा, इसके अलावा डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी दर निश्चित करेंगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीपी सिंह के अनुसार बैठक में दो लैंड यूज के मामले शासन को भेज दिए गए हैं। दो दर्जन के लगभग विभिन्न प्रस्ताव भी पारित हुए हैं।





