मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के थाने से चन्द कदम दूरी पर बनें बिग बाजार में रात्रि में चोरों ने घुसकर उसमें रखी नगदी व रेजगारी सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिग बाजार के कर्मचारी ने प्रतिदिन की भांति शो रूम को बन्द कर अपने अपने घर चले गये। लेकिन पीछें से अज्ञात चोरों ने विग बाजार में घुसकर उसमें रखी हजार रूपयें की रेजगारी व नगदी तथा एक कैमरा को चोरी कर ले गये। पुलिस विग बाजार के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जाॅच में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरें में चोरों की तस्वीर भी कैद हो गई हैं।





