सौंख । बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा मेंं 10 यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता अयोजित की गई। मुख्य अथिति सीओ कर्नल अश्विन देव ने प्रतिभागियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया।
शनिवार को बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में 10 यूपी बटालियन के तत्वावधान में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडिटों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी, बॉलीवाल, गोलीबारी, कमाण्ड कंट्रोल आदि में कैडिटों ने भाग लिया। बालक वर्ग में बॉलीवाल खेल में मोनू सिनसिनवार, ललित चौधरी, अभिषेक, मनीशंकर, सागर सैनी को गोल्ड मेडल तथा अनिल कुमार, गौरव कुमार, रामू, राहुल कुमार, अजयपाल सिंह, अकाश सिंह को सिल्वर मेडल और बालिका वर्ग में कबड्डी में रूकमणी सिंह, आशू यादव, नैना चौधरी, प्रगति शर्मा, खुशबू, राखी कुमारी, राधा शर्मा को गोल्ड मेडल तथा नेहा गौतम, चंचल होलकर, सपना गुप्ता, मीना रानी, ममता सैनी, अंजू, सुमनलता, शान्ति गौष को सिल्वर मेडल मिले। और गोलीबारी में अकाश सिंह, नेहा, करतार सिंह, सपना गुप्ता, राजकुमार को गोल्ड मेडल तथा यश गौड़, चंचल होलकर, महेश सिंह, पुर्णिमा, अरून सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ कमाण्ड कन्ट्रोल में शुभम दीक्षित और संपूर्ण श्रेष्ठ अजीत शर्मा को गोल्ड मेडल से नावाजा गया। इस अवसर पर सीओ कर्नल अश्विन देव ने कहा कि सभी कैडेटों को अनुशासन में रहना चाहिए और कैम्प में सिखाये गये विभिन्न क्रियाकिलापों को अपने जीवन में प्रयोग करें ताकि कार्य करते समय आपका शरीर आलस्य में न आये। जिससें शारीरिक विकास होगा। और आगामी एनसीसी शिविरों में भाग लेने के लिये बधाई दी। कैंशर हॉस्पीटल मथुरा की डाक्टर सुनीता शर्मा ने कैडिटों को विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया और उनके उपचार करने की जानकारी दी। इस मौके पर कैम्प कमांडेट कर्नल अश्विन देव, डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेन्ट कर्नल राविन्दर सिंह, लोखाधिकारी कर्नल अनुपम नागर, सूबेदार मेजर दर्शन कुमार, लेफ्टिनेन्ट छोटे लाल, ट्रेनिंग ऑफीसर ललित शर्मा, वरिष्ठ सहायक लाल सिंह बघेल, व्यवस्थापक रूकमेश सिंह चौधरी, दीपक कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र दत्त गौड़, मुकेश सिंह, जयप्रकाश कुन्तल, नीलम सिंह, रविकुमार आदि उपस्थित थे।





