मथुरा। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के माॅडल प्रस्तुत किये गये। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्धक श्री अनिल कुमार अग्रवाल जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल यदुवंशी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनको विज्ञान का महत्व समझाया तथा सदैव इस क्षेत्र में कुछ नया करने की सीख दी जिससे कि भविष्य में वे अपने देश व समाज के लिए कुछ नये आविष्कार कर सकें। इस अवसर पर विज्ञान विभाग के अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।





