विद्यायक माथुर ने की यमुना पर राधाकृष्ण पौड़ी बनाये जाने की माॅग

मथुरा। मथुरा वृन्दावन के विधायक एवं नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल प्रदीप माथुर ने विधान सभा में 26 जून को वृन्दावन के के0सी0 घाट का जीर्णोद्धार, राधा कृष्ण की पौडी का निर्माण अक्रूर के नये घाटों का निर्माण, लखनऊ स्थित गोमती नदी एवं अहमदाबाद के साबरमती नदी के रिवर साइड डैवलोपमेंट की तर्ज पर यमुना नदी के दोनों ओर के तटबन्धों का सौन्दर्यीकरण एवं विकास किये जाने तथा इसके साथ साथ यमुना में प्रतिदिन गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिये नाला बनाने तथा उस पानी को एसटीपी में संशोधित कर उसके पानी को नालों के माध्यम से खेतों के लिये प्रयुक्त किये जाने का महत्वर्पूण मुद्दा विधान सभा मंे उठाया तथा जनहित एवं लोकमहत्व के इस अविलम्बनीय विषय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। जिसके उत्तर में ओम प्रकाश, पर्यटन विभाग लखनऊ तथा महानिदेशक पर्यटन द्वारा अवगत् कराया गया है कि मथुरा जनपद में विश्राम घाट, हॅसिया रानी घाट एवं चिन्ताहरण महादेव, महावन मंे घाटों की योजना यूपीपीसीएल द्वारा तैयार करा दी गई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti