मथुरा। जनपद में चरमराती विद्युत व्यवस्था को लेकर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया गया। जिसमें कहा गया कि ताज टेªपेजियम क्षेत्र होने के बाद भी अघोषित बिजली कटौती से लोगों का बुराहाल है। सभी वर्ग परेशान है। तत्काल मथुरा को कटौती मुक्त करें अन्यथा युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेंगा। ज्ञापन में संजय शर्मा नगर अध्यक्ष भाजपा, यतीश चैधरी, बृजमोहन सैनी, हरीओम शर्मा, दीपक गौड, असरफ कुरैशी आदि उपस्थित थे।





