मथुरा। जनपद में लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने होलीगेट चैराहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। जहाॅ एक ओर जनपद में कानून व्यवस्था विगड़ी हुई है वहीं प्रदेश में विजली संकट गहराता जा रहा है जिसकी वजह से मथुरा जनपद ताज जौन में होते हुए भी शहर में 16-16 घंटें की कटौती की जा रही है वहीं गाॅवों में 20 घंटें की कटौती की जा रही हैं। एक ओर वर्षा नहीं होने से किसान सूखें की मार झेल रहा है वहीं दूसरी और प्रदेश सरकार खेतों में पानी लगाने के लिए विद्युत सप्लाई तक नहीं दे पा रही हैं।





