विद्युत परिवर्तक पर दबंगों के कब्जे की डीएम से की शिकायत

मथुरा। तहसील दिवस में जैंत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि छटीकरा पावर हाउस, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के उपभोक्ता गांव जैंत के निवासी है। जिन्हें दबंगों द्वारा विद्युत परिवर्तक से विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही हैं तथा दबंगों ने विद्युत परिवर्तक पर अपना कब्जा कर रखा हैं। हमारे यहां पर 63 केवी का विद्युत परिवर्तक लगा हुआ है जिसमें केवल दबंगों के चार-पांच कनैक्शन होने के बाद भी वे हमारे तारों को आये दिन काट देते है जिससे हमे विद्युत की आपूर्ति नहीं मिल पाती। पत्र में कहा गया है कि वे अनुसूचित जाति के लोग है जिन्हें दबंग आये दिन परेशान करते रहते है। पत्र में कहा गया है कि अवर अभियंता द्वारा हमे विद्युत की सप्लाई नहीं दी जा रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नया विद्युत परिवर्तक लगाने की मांग की हैं। शिकायत करने वालांे में नूर मौहम्मद, अन्नू, पातरिया, दिनेश, वीरेंद्र गौतम, पप्पू खां, हाकिम सिंह, धर्म सिंह, रामप्यारी, लीलाधर, मुरारी, बेनामी प्रजापत, प्रेम सिंह, कन्हैया, मेघश्याम सिंह आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti