विद्युत पोल में आ रहे करन्ट से चिपककर सांड़ की दर्दनाक मौत

विद्युत पोल के करन्ट से मृत सांड 

गोवर्धन। आज दिन भर पड़ी रिम झिम वरसात के चलते जहां जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा वहीं जीव जन्तु और आवारा जानवर जगह जगह आशियाने के साथ भोजन की तलाश में भटकते नजर आये। आज कस्बे के सौंख अडडा पर एक सांड़ को भोजन की तलाश में भटकना भारी पड़ गया और वह अपने जीवन से ही हाथ धो बैठा। दरअसल विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक विद्युत पोल में आ रहे करन्ट से चिपक कर इस सांड की दर्दनाक मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुखतम सौंख अडडा पर पिछले लम्बे समय से एक विद्युत पोल में करन्ट आ रहा था जिसकी शिकायतें भी अनेकों बार यहां तैनात अवर अभियन्ता सुखवीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी राजकुमार के साथ साथ विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी लाइन मैन आदि से की गयी थी लेकिन कभी भी किसी ने भी इस ओर घ्यान देना उचित नहीं समझा। वैसे भी विद्युत विभाग सिर्फ हादसों के बाद ही कमियांे पर ध्यान देना उचित समझता है उनसे पहले नहीं। आज सुबह से ही पड़ रही सर्द हवाओं और रिमझिम वारिश के साथ पड़ रही भीषण ठण्ड के चलते जहां लोग अपने अपने घरों में ही छिपे रहे वहीं आशियाने और भोजन की तलाश में घूमता एक सांड कस्बे के प्रमुतम चैराहा सौंख अडडा पर भटक रहा था इसी दौरान वह यहंा उसी खम्बे की चपेट में आ गया जिसकी लोग पिछले लम्बे समय से करन्ट आने की शिकायत करते चले आ रहे थे। सांड विद्युत खम्बे से चिपक गया और काफी देर तक तड़पता रहा लेकिन वारिश के चलते किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। अन्त में काफी देर तड़पने के बाद सांड ने करन्ट से दम तोड़ दिया। इसे लेकर कस्बे के लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti