विद्युत विभाग की लापरवाही से दो जानवरों की मौत

मथुरा 06 जुलाई। बिजली विभाग की लापरवाही दो जानवरों की मौत का कारण बन गई। लापरवाही के कारण शहर के आजाद मार्केट के समीप विद्युत पोल में आ रहे करंट से चिपक कर दो गधों की मौत हो गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

बरसाती मौसम शुरू होते ही विद्युत पोलों में करंट आने लगा है, इस ओर विद्युत कर्मी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे। इसका उदाहरण बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। जब विभागीय अधिकारियों ने बरसात के मौसम में विद्युत प्रभाव को रोकथाम को इंतजाम न करना दो गधोें की मौत का कारण बन गया। घटना डीगगेट क्षेत्र स्थित आजाद मार्केट की है। बताते हैं कि प्रजापति समाज का एक व्यक्ति अपने पशुओं को लेकर जा रहा था, इसी बीच दो गधे विद्युत खंभे से टुल गए और करंट की चपेट में आ गए। मृत गधों को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti