मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र में विधुत विभाग की घोर लापरवाही के कारण
विद्युत लाइन पर कार्य करते समय थानो क्षेत्र बल्देव के गांव बसई निवासी
लाइन मैन पप्पू की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा
सादाबाद रोड को कई घण्टों तक जाम कर दिया बाद में पुलिस और प्रशासनिक
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने मृतक के शव
को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अन्तिम
संस्कार कर दिया। दीपावली के त्यौहार पर परिवार व रिश्तेदारों में इस
घटना को लेकर मातम छा गया। बताया जाता है कि पप्पू विद्युत नियंत्रण कक्ष
से शट डाउन ले कर लाइन पर कार्य कर रहा था तभी किसी लापरवाही के चलते
किसी ने आकर विद्युत लाइन में विद्युत चालू कर करन्ट प्रवाहित कर दिया।
इस लापरवाही के कारण पप्पू की तारों से ही चिपक कर मौत हो गयी।





