विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू (भानू) ने अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

किसानों ने जेई पर लगाया रिश्वत का आरोप, अधीक्षण अभियन्ता को दी क्लीपिंग

अधीक्षण अभियन्ता से मुलाकात के दौरान भाकियू कार्यकर्ता

मथुरा। बिजली विभाग और किसानों की नोक झोंक तो होती रहती है। परन्तु अब भारतीय किसान यूनियन भानू के किसान कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब पानी सर से ऊपर हो चुका है। अब विभाग द्वारा किसानों का और अधिक उत्पीड़न नहीं किया जा सकता अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसान आन्दोलन करेगें। विगत मंगलवार को विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू के सैकड़ो कार्यकर्ता अधीक्षण अभियन्ता के पास पहुॅचे और किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर  ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अवर अभियन्ता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुये कहा कि अधिकारियों द्वारा बिना पैसे लिये किसान की विद्युत समस्यायें हल नहीं की जा रही है। जिसके प्रमाण में किसानों ने अधीक्षण अभियन्ता को एक क्लीपिंग दी। जिसमें जेई बरौली द्वारा एक किसान से 5000 रूपये की मांग की थी। किसानों ने कहा राया के लक्ष्मी नगर फीडर के जेई द्वारा भी किसानों को परेशान किया जा रहा है। परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। किसानों से ट्रान्सफार्मर बदलने, लाइन सही करने आदि तरीकों से परेशान कर पैसे वसूले जाते है। भाकियू के वरिष्ठ उपाघ्यक्ष रतन सिंह व प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली अधिकारी बिना पैसे के कोई काम नहीं करते है। यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 23 जनवरी से किसान बल्देव बिजली घर पर धरना देगे और यह धरना अनिश्चित कालीन होगा। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह, राम गोपाल सिकरवार, बलवीर सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, विरेन्द्र सिह सोलंकी, हरवंश, सत्य प्रकाश गर्ग, नबाब सिंह, नत्थो गोला, रूप सिंह, ओम प्रकाश चैधरी, रमेश सिकरवार, रोहतान सिंह, हरपाल सिंह, महेन्द्र राजपूत, बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti