विधान परिषद विशेषाधिकार समिति ने प्रोटोकाॅल पालन विषयक प्रश्नगत बैठक की

कलैक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद विशेषाधिकार समिति जिला प्रशासन के साथ बैठक करती हुई

मथुरा। उ0प्र0 विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष महेश आर्य ने अपने साथ आये समिति के सदस्यों तथा जिलाधिकारी महोदय के साथ आज विधान मण्डल के सदस्यों के प्रति समुचित शिष्टाचार तथा प्रोटोकाॅल के पालन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में प्रश्नगत बैठक ली। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि विशेषाधिकार समिति माननीय सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान, शिष्टाचार तथा उनके प्रति किये जा रहे अधिकारियों के प्रोटोकाॅल के पालन का समुचित ध्यान रखने के लिये बनायी गयी है। समिति का उदद्ेश्य यह देखना है कि उक्त सदस्यों के प्रति प्रोटोकाॅल का पालन सही ढंग से किया जा रहा है अथवा नहीं। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शिष्टाचार तथा प्रोटोकाॅल से सम्बन्धित एक सर्कुलर शासन द्वारा जारी किया गया है जो कि आप सभी विभागाध्यक्षों तथा अधिकारियों को उपलब्ध करायें ताकि जन प्रतिनिधियों के प्रति जनपद के सभी अधिकारियों द्वारा समुचित प्रोटोकाॅल का पालन किया जायें। उन्होंने यह भी कहा कि विधान परिषद सदस्य अथवा विधान सभा सदस्य कोई संस्तुति भेजते है तो उस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाये तथा उसका सत्यापन कर उसका जबाब अवश्य भेजा जाना चाहिये।

समिति के सदस्यों द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर होने वाली गन्दगी, राधाकुण्ड में गन्दे पानी का निस्तारण, नकल विहीन परीक्षा कराये जाने के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी, चकबन्दी के बारे में मथुरा जनपद की स्थिति, जनपद में रैन बसेरों की संख्या तथा उनमें महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी, 2013-14 में विधायक निधि द्वारा लगवाये जाने वाले हैन्डपम्पों की स्थिति, सूखे तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी जाने वाली ़ऋण माफी तथा मुआवजे की स्थिति, जनपद के महिला तथा जिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की संख्या तथा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा गोकुल बैराज प्रकरण की विस्तृत जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने समिति के अध्यक्ष महेश आर्य तथा सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनपद स्तर पर सभी अधिकारियों द्वारा सदस्यों के प्रति किये जाने वाले शिष्टाचार तथा प्रोटोकाॅल का पूरा ध्यान रखा जायेगा तथा उसका समुचित पालन किया जायेगा। उन्होंने सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि मथुरा जनपद कों बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों के सामने गौरवपूर्ण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा तथा इस पवित्र कृष्ण नगरी के सम्मान तथा सुन्दरता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जायेगी। इस अवसर पर समिति सदस्य अनिल, जितेन्द्र यादव, अशोक सिंह, विजय शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता, सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्टेªट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर शर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti