विधान सभा में उठा मन्दिरों की सुरक्षा का मुद्दा

मथुरा। मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विद्यायक व काग्रेंस विधान मंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने विधान सभा में अध्यक्ष विधान सभा को नियम 301 के अन्तर्गत जनपद मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था का मामला उठाया। विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वृन्दावन के बांके बिहारी, राधा बल्लभ मन्दिर, राधारमन मन्दिर, कात्यानी मन्दिर, इस्कान मन्दिरा, मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश, बरसाना में राधारानी मन्दिर, बलदेव में दाऊजी मन्दिर, महावन में चिन्ताहरण महादेव, गोवर्धन में दानघाटी मन्दिर, व मानसकी गंगा ऐसे स्थल है जहाॅ देश विदेश के लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष आस्था के साथ आते हैं। ऐसे में उक्त मन्दिरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया जाना आवश्यक हैं। मथुरा में आतंेकवादी धमकियो, सुरक्षा एजेन्सियों द्वारा वार वार शासन को सर्तक रहनें की सूचना दी जाती रही हैं। श्री माथुर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में सदन में उक्त मामला उठाया था जिसमें संसदीय कार्यमंत्री द्वारा सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किये जाने का आश्वसन दिया गया था लेकिन इसके वावजूद भी शासन द्वारा स्थाई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login