मुहिम को सफल बनाने में दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन
मथुरा। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 के तहत श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित दिव्य शंखनाद महाआरती में बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, डाॅ0 चन्द्र किशोर पाठक, संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने मां यमुना की आरती कर मां यमुना का आचमन और पान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यमुना भक्तों द्वारा यमुना को शुद्व कराने का जो बीडा उठाया गया है इसके पूर्ण होने से यहां आने वाले श्रद्वालुओं की भावनाएं जो गंदगी को देखकर आहत होती थी, अब नहीं होंगी। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा किया जा रहा यह पावन कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन द्वारा बिना किसी आर्थिक सहयोग के द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत ही पुनीत है। उन्होंने अपील की है कि यमुना जी को शुद्व व पवित्र करने लिए सभी धर्मो व राजनीतिज्ञ लोगों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिये कि वे मां यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। विशिष्ट अतिथि कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि मिशन के माध्यम से उन्हें आज मां यमुना की आरती करने का यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। अध्यक्षता कर रहे ब्राहमण समाज के अग्रणी डाॅ0 चन्द्रकिशोर पाठक ने कहा कि ब्रज की शान गिर्राज जी और मां यमुना ही है। पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसी ही महाआरतियों का आयोजन समय समय पर यमुना के विभिन्न घाटों पर किया जाता रहेगा जिससे यमुना भक्त जागरूक हो सके व इस कार्य में सहयोग कर सके। मुकेश ठाकुर ने कहा कि अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत धीरे धीरे रंग लाने लगी है। इस दौरान मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, प्रेम चैधरी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, राधा, मधु, केशवदेव चतुर्वेदी, त्रिलोक चंद, बलराम, आशीष हनुमान वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, रतन सिंह, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, लपूटी पंडित, नीरज शर्मा, लालू देशमां, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन, गोविंदा, गोवधर््न से लक्ष्मण मुखिया, गोकुल से दिनेश सरदार, पवन सरदार, अजय मुखिया, दंगल गुरू, अजय आदि उपस्थित रहे।





