मथुरा। वृन्दावन नगर पालिका प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे पवन श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक व आपदा से पीडित कमजोर व्यक्ति को न्याय दिलाने की यह सशक्त अदालत है। इस अदालत के माध्यम से लोगो को सुलभ, सस्ता व सुदृढ न्याय आपसी सहमति के आधार पर मिलता है तथा इसका निर्णय अन्तिम व सर्वमान्य होता है। उन्होने कहा कि शिक्षक, आम आदमी, सरकारी सेवारत कर्मचारी आदि इस अदालत का लाभ ले सकते है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 12 दिसम्बर 2015 को इस लोक अदालत के माध्यम से सैकडो लोगो को न्याय मिलेगा, उन्होने इसे राष्ट्रीय समाधान दिवस की संज्ञा दी। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य मजिस्टेªट प्रतिभा शर्मा एडवोकेट ने बाल अधिकार कानूनी प्रक्रिया की बहुसुन्दर व्याखा की।
उन्होने कहा कि लोगो के क्षणिक जागरूकता व सहयोग किसी भी बच्चे का जीवन सुधर सकता है। विधिक प्राधिकरण की कार्यकर्ता पूनम योगीराज ने बिगड़ते हुये पर्यावरण को सुधारने व संवारने की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षाविद डा. विनोद बनर्जी ने कहा कि इस अदालत का मुख्य उददे्श्य न केवल न्याय दिलाना है अपितु लोगो को उनका अधिकार व कर्तव्यवोध कराना भी हैं।





