विधुत अव्यवस्था से अजिज ग्रामीणों ने कर्मचारी बनाए बंधक

दो घंटे तक बिजलीघर पर दिया धरना 

फरह। विधुत अव्यवस्था से अजिज ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने फरह बिजली घर का घेराव किया। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। लेकिन भयभीत एसडीओ और जेई ने स्टेशन आने की जरूरत नहीं समझी। दो घंटे तक ग्रामीण और कार्यकर्ता वहीं जमे रहे। इसके बाद भी हालात बेकाबू रहे। अधिकारियों के दो दिन की मौहलत मांगने पर आन्दोलन का समापन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एक सप्ताह पूर्व भी बिजली घर का घेराव कर चुके थे। विधुत कर्मियों ने दबाव मानने के बजाय पूरे दिन बिजली गुल रखी। रोजाना के हालात भी नहीं सुधरे। हार कर ग्रामीणों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजदर्शन पचैरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, दीवान सिंह तरकर, जगमोहन पाठक, पप्पू पचैरी आदि के नेतृत्व में सोमवार केा बिजलीघर का घेराव किया। विधुत स्टेशन पर तालाबंदी की गई। मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों का रूख भांपकर अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। बाद में भाजपा के पदाधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से फोेन पर वार्ता की ंतो अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को दो दिन में विधुत व्यवस्था ठीक करने का भरोसा दिया। तब कहीं कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन को समाप्त किया। इस मौके पर सुरेश तरकर, देवेन्द्र, जनार्दन पचैरी, दिनेश पचैरी, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti