विप्र वृद्ध व समाजसेवी महिलाओं का सम्मान 24 को

मथुरा। सर्वोदयी ब्रह्माण विकास संस्थान द्वारा वाटिकावाली कुंज लाल दरवाजा पर एक बैठक रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर सोहन लाल शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, गजेन्द्र शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। 

बैठक में विप्रजनों को संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने अवगत कराते हुए बताया कि संस्थान के तीन वर्षीय चुनाव होने हैं, इसके लिए 20 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे समय निर्धारित किया गया है। चुनाव अधिकारी नगेन्द्र मोहन आचार्य बनाए गए  हैं। बैठक में भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर संस्थान द्वारा आयोजित वृद्घ एवं समाजसेवी महिलाओं को 24 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी संयोजिका डा. जमुना शर्मा व मालती भार्गव होंगी। बैठक में वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। और निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही संस्थान का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राजीव आचार्य, राजकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, घनश्याम हरियाणा, पिंटू मिश्रा, महेन्द्र दत्त आचार्य, चन्द्र किशोर शर्मा, दिवाकर आचार्य, देवकिशन शर्मा, सुधाकर आचार्य, टीकाराम शर्मा, योगेश आवा, विजय गौड़ आदि मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti