विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर काॅलोनी में बखेड़ा

विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर काॅलोनी में बखेड़ामृतका पक्ष के लोगों ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के नटवर नगर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक विवाहिता की दर्दनाक हत्या के बाद आरोपी परिवार द्वारा आत्महत्या कहकर उसके परिजनो को सूचना दी गयी तो बौखलाए लड़की पक्ष ने भी गुस्से में लड़का पक्ष से मारपीट की जिससे कालौनी में बखेड़ा खड़ा हो गया। मौके पर पहंुची हाइवे पुलिस ने बमुश्किल आरोपी सास, ससुर व जेठ जेठानी सहित ननद को थाने ले जाकर बैठाया। बाद में मृत विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नटवर नगर स्थित सी-32 में रहने वाले रिटायर महासभा अध्यक्ष की पुत्री डौली का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था। बताया गया कि डौली के विवाह के समय उदयवीर का पुत्र सुमित बेरोजगार था बाद में वह टीचर बन गया। बस यही से विवाद की जड़ जम गयी। ससुराल पक्ष की माने तो डौली बीते कुछ दिनों पहले ही करीब ढेड साल बाद अपने मायके से मथुरा आयी थी और उसे डर था कि कही कोई अनहोनी हो जाये। बस वही बात सामने आ गयी जबकि आरोपी परिवार कह रहा है कि हमें झूठा फंसाया जा रहा है। विवाहिता ने विषाक्त सेवन किया है। हाइवे पुलिस ने मृतका के पिता को तहरीर पर सास राजवती, ससुर उदयवीर, जेठ सुनील, जेठानी पूनम, ननद दीपा आदि को हिरासत में ले लिया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti