मथुरा। जनपद की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमान उल्लाहपुर में नामजदों ने विवाहिता के घर मारपीट करते हुए उसे वुरी नियत से नीचें गिरा लेने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिजस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ममता रानी पत्नी रवि कुमार निवासी अमान उल्लाहपुर सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही प्रशान्त पुत्र सुरेश, पूरन देवी पत्नी रघुवीर, धर्मेन्द्र पुत्र मेवसिंह ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा धर्मेन्द्र द्वारा उसें बुरी नियत से नीचें गिरा लिया। उसके द्वारा शोरगुल करने पर लोगों के आने पर नामजद तीनों युवक भाग गये। पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





