मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अन्र्तगत आवास विकास की कदम बिहार काॅलौनी में एक विवाहिता ने गृह कलेश के चलते फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरी काॅलौनी में सनसनी फैली हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री उर्फ पप्पी 32 वर्ष पत्नी रामनिवास निवासी कदम बिहार काॅलौनी ने गृह कलेश के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जब परिजनों को लगी तो घर में हड़कंप मच गया। विवाहिता की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी। घटना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।





