मथुरा। थाना वृन्दावन में न्यायालय के आदेश से विवाहिता ने नामजदों के विरूद्व उसके साथ दुस्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन में न्यायालय के आदेश से अलीगढ़ की विष्णुपुरी निवासी विवाहिता ने नीरज पुत्र कुन्ज बिहाराी निवासी सितापुर इग्लास अलीगढ सहित दो अन्य के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजदों ने उसे बहाना बनाकर वृन्दावन लाकर केसीघाट के पास जंगल में उसके साथ तीनों ने वारी वारी से दुस्कर्म किया तथा उसके द्वारा विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





