छाता। स्व. आरसी गुप्ता राधे-राधे एवं स्व. श्री विठ्ठलनाथ गुप्ता की स्मृति में सुरुचि फूडस प्रा. लि. दौताना छाता गुप्ता परिवार राधे-राधे दिल्ली के सौजन्य से कल्यांण करोति मथुरा द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर चौधरी चरन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाता में आज 3 नबम्वर से 7 नबम्वर तक आयोजन किया गया है। गुप्ता परिवार राधे-राधे दिल्ली व सूरुचि फूडस प्रा. लि. प्रबंधक एन के गर्ग ने बताया कि शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेशज्ञ डा. योगेश अग्रवाल एवं डा. रिक्की मित्तल द्वारा नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द, नाखूना, परवाल, कालापानी, आदि का उपचार एवं आॅपरेशन निशुल्क रुप से समपन्न किये जायेंगें। मोतियाबिन्द रोगियों के लैन्स प्रत्यरोपित किये जायेंगें। नेत्र रोगियों के पलंग, विस्तर, दवा, चश्मा, एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रुप से की गई है। आॅपरेशन हेतु भर्ती किये गये नेत्र रोगियों के आॅपरेशन कल्याणं करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा पर समपन्न किये जायेगें। श्री गर्ग ने नेत्र रोगियों दो फोटो मोबाइल ऩ, एवं पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ लाने की अपील की है।





