मथुरा। विश्व जाट महासंघ के मुख्य सचिव कुं0 आर0पी0 सिंह आर्य ने पलिस महानिदेशक लखनऊ को लिखे पत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा षडयंत्र कर ट्रस्ट सम्पत्ति पर अवैध कब्जा कराने तथा ट्रस्ट पदाधिकारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं। शिकायती पत्र में कहा गया हैं। कि विश्व जाट महासंघ की सम्पत्ति पर विभिन्न भूमाफियाओं की नजर लगी हुई हैं। न्यायालय सिविल जज द्वारा उक्त भूमि पर प्रवेश पर रोक लगाये जाने के बाद भी भूमाफिया इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहें हैं। वहीं स्थानीय पुलिस भूमाफियाओं से साठ गांठ कर ट्रस्ट की जगह पर भूमाफियाओं को कब्जा कराने में सहयोगी बन रही हैं। पुलिस द्वारा ट्रस्टियों को ही डरा धमका कर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। शिकायती पत्र में पुलिस महानिदेशक से ट्रस्ट की सम्पत्ति को भूमाफिओं से बचाये जाने की माॅग की हैं।





