वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी- निजामद्ीन खान
मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण गंगा घाट पर पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अन्र्तगत कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना किनारे के घाटों पर सफाई अभियान चलाकर उनकी सफाई की गई और हजारों वृक्षों का रोपण कर प्रकृति में हरियाली लाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर इंजीनियर निजामुद्ीन प्रोजेक्ट अधिकारी सीवेज जल निगम व इंजीनियर राजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वृक्षों को भूमि के आभूषण के रूप में पूजा जाता है इसलिए इनको बचाना हमारा कर्तव्य है। यही कारण है कि आज इस पर्व से पूर्व मिशन के कार्यकर्ताओं ने यहां पर वृक्षारोपण कर लोगों को यही संदेश देने का कार्य किया है। पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से टैक्निकल विचार पद्धति का जन्म हुआ, इससे जल और हरियाली का अभाव समाप्त हो जाएगा और चारों ओर हरियाली और जल ही जल दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि एक दिन विश्व में इस पद्वति का प्रयोग किया जाएगा और वो जगह जो बेकार हो चुकी है नदियों के किनारों पर कूडा कचरा डालकर जो अतिक्रमण हो चुका है वहां मच्छरों का प्रकोप व बीमारियों का घर बन गया है वहां से गुजरने वाले ही मुंह पर रूमाल रखकर निकलते हैं तो वहां की क्या हालात होगी। कुपोषण का जन्म ही इन्हीं हालातों से होता है। इसी टैक्निकल विचार पद्धति से हम लोग प्रदूषण, बीमारियों, गंदगी से लड सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 ने करीब 10-12 किलोमीटर के बीच में इसी पद्वति द्वारा जल और हरियाली द्वारा एक सुंदर पार्क व एक नई परिक्रमा मार्ग का उदय हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना संरक्षण व सानिध्य इस कार्य के लिए प्रदान करें जिससे जन जीवन को बहुत लाभ होगा। शुद्ध जलवायु और वातावरण मिलेगा क्योंकि यह मिशन 31 दिसम्बर तक ही सक्रिय रहेगा इसके बाद शासन प्रशासन और समाज को सत्यापित किये गए कार्य को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बीम अतहर हुसैन, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मनीषा ठाकुर, सभासद धर्मेश चैधरी, पन्नू जैन, भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, पारूल शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान वाले, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि उपस्थित थे।





