विश्व बैंक करायेगी 40 करोड की लागत से बृज के 6 कुण्डों का जीर्णोद्धार

गिरिराज परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में हरजी कुण्ड का अवलोकन करते बिश्व बंैक टीम के अधिकारी

गोवर्धन। अपनी दुर्दशा के आॅसू बहा रहे बृज चैरासी कोस के पौराणिक कुण्डों का जीर्णोद्धार कराने के लिये अब अखिलेश सरकार ही नही बल्कि बिश्व बैंक भी करोडों रूपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। विश्व बैंक की टीम ने बृज के कुण्डों का भ्रमण कर उन्हें चिहिन्त कर लिया है। जिसमें गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोवर, नारद कुण्ड, सुरभी कुण्ड, हरजी कुण्ड सहित छः कुण्डों ंको शामिल किया गया है। जिनका जीर्णोद्धार 40 करोड रूपये की लागत से होगा। वही विश्व बैंक ने श्री राधारानी क्रीडा स्थली बरसाना के प्रिया कुण्ड सहित तीन कुण्ड, को चिन्हित किया है। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व बैंक टीम करीब चार सौ करोड रूपये की लागत से बृज के कुण्डों को चिन्हित कर कुण्डों का जीर्णोद्धार कराने जा रही है। जिस टीम में विश्व बैंक की टीम में शामिल स्टैफिलेमिया, एवकेरिली आदि ने कुण्डों का निरीक्षण किया।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login