मथुरा। जनपद की महावन तहसील के उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को शिक्षक से अभद्रता करने तथा उठक बैठक लगवाने के आरोप में शासन से निलम्बित कर दिये जाने के बाद जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने पद रिक्त चल रही महावन तहसील पर छाता में तैनात उप जिलाधिकारी विश्वभूषण को महावन में तैनात किया हैं। वहीं इनके स्थान पर प्रतिक्षा में चल रहें सुरेन्द्र कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी छाता में तैनात किया हैं।





