मथुरा। माउंट लिट्रा जी स्कूल में 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण क्रिया कलाप कराये गए। बच्चों को अष्टांग योग आसन की विशेष जानकारी दी गई एवं प्रयोग कराया गया। यह सभी कार्यक्रम खेलकूद अध्यापक गोकुलेश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इसमें बच्चों ने बहुत की उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता एवं अपने जीवन को स्वस्थ्य रखने के दिव्य संदेश भी दिये गयें।





