मथुरा। कस्बा सौंख में बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर में गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद की चिंतन बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री राघवेन्द्र द्वारा विहिप की शहर और गांव स्तर पर कमेटी गठन को लेकर रूपरेखा तैयार की। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार होने को कहा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, सगुन सिंह, विजय सिंह, जगदीश कुुंतल, निरंजन सिंह, सुग्रीव सिंह, रघुनाथ सिंह, संजय सिंह, हरनाम सिंह, सत्यभान सिंह, तेजसिंह, गिर्राज सिंह, चंद्गी राम, राधेश्याम, हरिओम, मोती सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौेके पर राघवेन्द्रजी द्वारा जिलाा विशेष संपर्क प्रमुख तसिया निवासी वीरपाल सिंह को मनोनीत किया गया।





