मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महावर वैश्य धर्मशाला गली पीरंपंच में सांय 7 बजे से 9 बजे तक सुन्दर काण्ड, के पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिन्द स्वरूप ब्रम्हचारी तथा संचालन नगर मंत्रत्री गोकुलेश गौतम ने किया। अध्यक्षता कर रहें श्री ब्रहमचारी ने इस अवसर पर कहा कि हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्हें आर्दश मानकर अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में कैलाश चन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, ब्रजभूषण चैहान, दिनेश चन्द्र बंसल, माधव गर्ग, अरूण भाटी, दिनेश ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, अतुल भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, रमनलाल, प्रवीण ठाकुर, नीरज शर्मा, माधव अग्रवाल, अजय सिंह रजावत, श्याम सुन्दर गौतम, कमल सिंह तौमर, यशपाल सिंह, मोहित अग्रवाल, रिन्कू पंडित, पुनीत शास्त्री, दाऊजी गुप्ता, भोला, रामकिशन पाठक, योगेन्द्र चैधरी, कन्हैयालाल गौतम, आदि उपस्थित थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर