मथुरा। क्षत्रिय महासभा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई की 180वीं जयंती राजपूत हाउस गोवर्धन रोड पर मनायी गयी। श्रद्धांजलि समारोह में कन्या बचाओ अभियान और तेजी से चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने महारानी लक्ष्मीबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि देते कहा कि वे वतन पर मरने वाली महिला थीं। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, संजीव सिंह, थान सिंह, जवाहर सिंह, अटल सिंह, भूपेन्द्र राजपूत, रतन सिंह, अमित तोमर, भूरा पंडित, पुष्पेन्द्र राजपूत मौजूद थे। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये गये।





