शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने
मथुरा। स्ट्राइक वन की स्वर्ण जयंती समारोह के अंर्तगत आज बुधवार को मथुरा छावनी में स्थित युद्ध स्मारक में 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों में वीरगति को प्राप्त हुए स्ट्राइक वन के समस्त वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लेप्टिनेन्ट जनरल ए.बी. शिवाने, जनरल आॅफिसर कमांडिग, स्ट्राइक वन ने इस कोर के समस्त अधिकारियों एवं सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. सिंह ;सेवानिर्वतद्ध, लेप्टिनेन्ट गवर्नर अंडमान और निकोबार व्दीप समूह, लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड, जनरल जे.जे. सिंह (सेवानिर्वत), पूर्व थलसेना अध्यक्ष, लेप्टिनेन्ट जनरल के.जे. सिंह, आर्मी कमांडर पश्चिमी कमाॅड, लेप्टिनेन्ट जनरल रवि थोडगे, मास्टर जनरल आॅर्डिनेन्स, लेप्टिनेन्ट जनरल आनंद सरूप (सेवानिर्वत) लेप्टिनेन्ट जनरल एस.आर. घेाष (सेवानिर्वत), लेप्टिनेन्ट जनरल सी.एस.के. साबु (सेवानिर्वत) जैसे अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी पुष्पाॅंजलि अर्पित की। तत्पश्चात सेना के पारंपरिक बिगुल स्वर ‘दि लास्ट पोस्ट‘ द्धारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। देश के शहीदों कों श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् ‘दि हेरिटेज‘ का उद्घाटन किया गया। ‘हेरिटेज‘ एक युद्ध स्मारक है जहाॅं स्ट्राइक वन की शौर्य गाथा का विस्तरित वर्णन किया गया है। इस कार्यक्रम में 1965 व 1971 युद्ध की चित्र संग्रहपुस्तक का विमोचन हुआ।
तत्पश्चात मथुरा छावनी स्थित तारोपोर हाॅल में इस स्वर्ण जयंन्ति के अंतर्गत प्रथम दिवस आवरण का विमोचन लेप्टिनेन्ट जनरल ए.के. साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमाॅंड द्धारा किया गया। इस अवसर में 1965 व 1971 भारत पाक युद्धों में भाग लेने वाले सैनिको का सम्मान किया गया।





