वृंदावन की भीड़ पहुंची गोवर्धन

पुलिस व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बनी रही

गोवर्धन के गिरिराज दानघाटी मंदिर में सजाया फूल बंगला

गोवर्धन। वृंदावन के सबसे ऊंचे मंदिर चंद्रोदय के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के शामिल होने के कारण रविवार को वृंदावन में आवागमन करने वाले वाहनों पर रोक लगा दी। इस पर वृंदावन दर्शन करने वाले लोगों की ज्यादातर भीड़ दर्शन करने गिरिराज महाराज की तलहटी पहुंची। वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की तैनाती होने के कारण गिरिराज धाम में जाम की स्थिति बन गई। जगह जगह मुख्य पाइंटों पर फंसे वाहन धीरे धीरे करके निकल रहे थे। कई जगह सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में तैनात होमगार्डों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। फरीदाबाद हरियाणा से दर्शन करने आये भक्त विवेक गुप्ता का कहना था कि वे परिवार के साथ वृंदावन बांके बिहारी जी के दर्शन करने आये थे। लेकिन राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर उनकी गाड़ी को हाइवे छटीकरा मोड़ पर ही रोक दिया। इसके बाद वे सीधे गिरिराज जी की तलहटी दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। भीड़ का ज्यादा दबाव होने के कारण गिरिराज जी की तलहटी के जतीपुरा, आन्यौर, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर, सौंख अड्डा से दानघाटी मंदिर व डीग अड्डा तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं तलहटी के मंदिरों में गिरिराज जी के फूल बंगला व छप्पन भोग दर्शनों का आयोजन किया गया। दानघाटी मंदिर में सेवाधिकारी मथुरा प्रसाद कौशिक, पवन कौशिक, लाला पंडित के निर्देशन में भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login