मीडिया को प्रकाश महोत्सव की जानकारी देते नीरब अग्रवाल एवं अन्य
17 को सीएम अखिलेश करेंगे उद्घाटन
मथुरा। श्रीचेतन्य महाप्रभु के 500 वर्ष बाद वृंदावन पधारने की खुशी में मनाए जा रहे 18 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न होने वाले वृंदावन प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोवर्धन स्थित कुसुम सरोबर पर करेंगे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 80 से ज्यादा देशों के लोग भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न धर्मों की ध्वजा भी फहराई जाएगी। टेकमैन गु्रप के नीरब अग्रवाल द्वारा होटल ब्रजवासी राॅयल में आज पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुसुम सरोवर गोवर्धन पर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा 18 से 25 तक फोगला आश्रम वृंदावन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भागवताचार्य अभिषेक गोस्वामी श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों सहित देश के 25 प्रदेशों से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।





