वृंदावन में भजन कुटी पर फिर बदमाशों का हमला

 वृंदावन में भजन कुटी पर फिर बदमाशों का हमलामथुरा । वृन्दावन नगर के भजन कुटी में एक बार फिर आधा दर्जन से अधिक लोग घुस आए व पूजन कर रही नेपाली माताओं के साथ मारपीट कर उनके बीच में से गोपालजी की प्रतिमा ले गए। शाम को भजन कुटी में पत्थर पफेंककर सचिव को घायल कर दिया। पीड़ितों ने नेपाली दूतावास शिकायत की है। नेपाली संत एवं वृद्धाओं की साधना स्थली भजन कुटी में प्रातः करीब 10 बजे प्रियांशी, तुलसी दासी, साध्वी श्रीजी, दीपदासी भजन कर रही थी। तभी एक दर्जन से अधिक लोग भजन कुटी में घुस आए व गाली-गलौज करते हुए वृद्धाओं को धमका डराकर उनके गोपाल जी की पीतल की प्रतिमा और रुपये ले गए। चलते-चलते आश्रम के बाहर लगा विद्युत मीटर भी उखाड़ ले गए। घटना से भयभीत माताओं ने भजनकुटी के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य को जानकारी दी। जब वह शाम को आश्रम आए थे। अज्ञात व्यक्तियों ने आश्रम पर पथराव कर दिया। सचिव बालकृष्ण देवाचार्य के सिर में पत्थर लगा जिससे वह घायल हो गए। 

घायल सचिव और माताओं के साथ कोतवाली आए और कोतवाली प्रभारी को घटना के बारे मे बताया और तहरीर दी। पीड़ित नेपाली माताओं ने नेपाल दूतावास शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मुनीशचंद्र का कहना है कि भजन कुटी से गार्ड हटाने पर यह झूठा नाटक कर रहे हैं। वहां कोई घटना नहीं हुई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti