मथुरा। यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में सैनवा गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इससे दो दिन पूर्व सैनवा गाँव में यमुना रक्षक दल ने प्रशासन के सहयोग से 350 पौधे लगाये। जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष थे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई। वहीं गोविन्द मठ, वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान उन्होने गाय पर चर्चा की। उन्हाने बताया कि आज 98 प्रतिशत भैंस व 2 प्रतिशत गाय रह गई हैं। जब भैंस के दूध से गाय का दूध का मूल्य ज्यादा मिलें तभी घर-घर गाय दिखंेगी। उसके लिए गाय के दूध की जो गुणवत्ता है उसका प्रचार किया जाना चाहिए।





