वृद्ध को कुल्हाडी के प्रहार से उतारा मौत के घाट

सौंख। मगोर्रा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बोरपा में गुरूवार की पूर्व रात्रि एक वृद्ध की कुल्हाडी के प्रहार से हत्या कर दी गयी। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना में गांव के सात लोगों को नामजद किया गया है। 

गांव बोरपाा निवासी दीवान सिंह उम्र करीब 60 वर्ष बुधवार को अपने खेतों पर सो रहा था। आरोप है कि रात्रि में नामजदों ने वृद्ध की कुल्हाडी के प्रहार से हत्या कर दी। वृद्ध के सिर पर कुल्हाडी से तीन प्रहार किये गये है। परिजनों को घटना का पता गुरूवार की सुबह चला जब परिजन खेत पर गये। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह मौके पर पहुचं गये। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना में गांव के ही धर्मवीर, पप्पू, राहुल, विष्णु, कलुआ, बलवीर, योगेन्द्र आदि को नामजद किया गया है। रिपोर्ट मृतक के भाई धर्मसिंह ने दर्ज करायी है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti