वृन्दावन पुलिस ने पकड़े तीन बाइक चोर....

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों बाइक चोर 

मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीब दस बजे पुलिस गश्त कर रही थी तभी संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों को देखा। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों में प्रवीन पुत्र मोहन सिंह निवासी टूंडला फिरोजाबाद, दिनेश पुत्र लक्षमण निवासी प्रतापपुर टूंडला फिरोजाबाद, अजय पुत्र राजकुमार निवासी गांव बैमई थाना बहरन आगरा हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों को भी बरामद किया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti