मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
मथुरा। वृन्दावन नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित भजनकुटी पर गत दिनों बुलडोजरों से आक्रमण और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लोगों ने भजनकुटी को भी ध्वस्त कर दिया था जिसमें सैंकड़ों वर्ष से साधु संत और नेपाल समाज के लोग, महिला और विद्यार्थी निवास करते थे, जिन्हें तहस नहस कर दिया। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी बिहारी लाल ने कल सीजेएम कोर्ट में पुलिस के भारी दबाव के चलते आत्मसमर्पण कर दिया है।





