वृन्दावन मंे विदेशी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

पुलिस मामले को दबाने में जुटी

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली में संसार भर से लोग यहां आते तो है भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को देखने के लिये। मगर हैवानियत के दरिंदे यहां भी उन्हें नहीं छोड़ते। आज भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में यहंा आयी एक अमेरिकन महिला के साथ मारपीट व उसे बन्धक बनाकर उसके साथ यौन उत्पीडन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने वृन्दावन कोतवाली मे अपनी शिकायत दी है। थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा महिला कोे चिकित्सकीय परीक्षण के लिये हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना ने पूरे प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है।

मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला का साफ तौर से कहना है की एक साथ कई लोगो ने उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया है। अमेरिका के कैलीफोर्निया की रहने वाली इस महिला का कहना है कि मेरे साथ वृंदावन के बिहारी जी मन्दिर के पीछे मेरे साथ रेप किया गया है। वही पुलिस पीडि़त महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल में लायी। डॉक्टरों का परीक्षण के बाद कहना है कि महिला के शरीर पर चोटो के निशान से यह महसूस होता है कि महिला के साथ जबरदस्ती की गई है। डाक्टरों ने महिला को मेडिकल के लिये महिला अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी कहने से बच् रही है। वही देखिये पुलिस की कार गुजारी देखिये कोतवाल वृंदावन ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों को एक पत्र लिख कर दिया कि महिला के साथ कोई बलात्कार नहीं हुआ है। मामला दर्ज करने के बजाय जिला अस्पताल में रेप न होने की पुष्टी तक कर डाली। जहां इस मामले में चिकित्सक का कहना है कि हमने विदेशी महिला को महिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिय भेज दिया है। वही इस मामले में एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है की सारे तत्वों की की जाँच की जा रही है इससे पहले ये महिला कई बार इंडिया आ चुकी है और यह महिला हर बार अलग अलग जबाब दे रही है। इसके शरीर पर चोट के निशान भी है और इस मामले में हमने इस्कॉन मंदिर के लोगो से भी पूछ ताछ कर रहे है। अभी महिला की मेडिकल जाँच की जा रही है। हम इसके लिए साइक्लोजिक चिकित्सक को बुलवा रहे है। इसके बाद ही कोई कार्यवाही हो पाएगी महिला ने दो लोगो के नाम भी बताए है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti