वृन्दावन में आज लगेगा श्रद्धालुओं का तांता

मथुरा। आज शुक्रवार वृन्दावन में नववर्ष के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासन द्वारा वृन्दावन में प्रवेश के चारों ओर अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाये गये हैं।

 लगभग 250 से 300 पुलिसकर्मी इसके लिये जहां तैनात किये गये हैं वहीं एक प्लाटून पीएसी भी इंतजामों के लिये तैयार रखी गयी है। बताया गया कि छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रूक्मणी बिहार में रोका जायेगा जबकि यमुना एक्सप्रेस वे, मांट आदि क्षेत्रों से आने वाले लोगों को पानीगांव पुल के पास पार्किंग बनाकर उनके वाहन रोके जायेंगे। मथुरा से आने वाले वाहनों को दारूल पार्किंग पागल बाबा मंदिर के पास रोका जायेगा और अटल्ला चुंगी से पूर्व ब्रज हैल्थकेयर के पास बैरियर लगाकर बड़े वाहन रोके जायेंगे। आज सायं चार बजे से यह व्यवस्था लागू हो जायेगी। बताया गया कि वृन्दावन में अंदर जाने के लिये आॅटोरिक्शा और ईरिक्शा से यात्री मंदिरों तक पंहुचेंगे ताकि किसी को असुविधा न हो और यातायात बाधित न हो।  दूसरी ओर वृन्दावन के मंदिरों में आज शुक्रवार नववर्ष को लेकर विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर, इस्काॅन, राधाबल्लभ मंदिर, प्रेम मंदिर सहित बड़े मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। कल दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु नववर्ष प्रभु के चरणों में मनाते हैं। इसके लिहाज से काफी संख्या में अधिक श्रद्धालुओं का आगमन रहता है। इसी सब को दृष्टिगत रखते हुये यह व्यवस्था की गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti