मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सोमवार बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को नमन करने के बाद उप्र में होने वाले 2017 के चुनावों का शंखनाथ करेंगे। इसके लिये पार्टी जिलाध्यक्ष ने सभी भाजपाईयों से उनके स्वागत की अपील की है। शाह कल प्रातः 9 बजे यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा आयेंगे जिनका एक्सप्रेस वे के वृन्दावन कट पर स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे बांके बांके बिहारी मन्दिर में दर्शन व पूजन करने जायेंगे। उसके बाद विश्व शांति आश्रम में प्रियाकांत जू मन्दिर के प्राक्ट्योत्सव में भाग लेंगे।





