वृन्दावन स्वच्छता हेतु सभी का योगदान

वृन्दावन स्वच्छता हेतु सभी का योगदान मथुरा। वृन्दावन नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु कृत संकल्पित पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सपफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई नायकों की बैठक ली। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं सफाई नायाकों को सफाई से सम्बन्धित कई दिशा-निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सपफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेष कुमार एवं स्वास्थ्य लिपिक राजकुमार समेत समस्त सफाई नायकों को कडे निर्देश दिये, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिदिन सैकडों श्रद्धालुजन वृन्दावन की परिक्रमा एव प्रातःकाल मंदिरों की मंला आरती तथा रात्रि में शयन आरती करते हैं। एकादशी, अमावस्या एवं पूर्णिमा पर इन लोगों की संख्या लाखों में हो जाती है, ऐसे में नगर को स्वच्छ रखना आप लोगों का प्रमुख कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti