वेटिकन सिटी में मदर टेरेसा को आज मिलेगी संत की उपाधि

वेटिकन सिटी में मदर टेरेसा को आज मिलेगी संत की उपाधिकोलकाता । रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा को वेटिकन सिटी में आज एक समारोह में संत घोषित करेंगे। इस मौके पर दुनियाभर से आए मदर के एक लाख अनुयायी भी मौजूद होंगे। पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने की घोषणा मार्च में की थी। संत का दर्जा पाने के लिए दो चमत्कारों को मान्यता मिलना जरूरी होता है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तथा बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय दल भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता दिवंगत मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशिनरी ऑफ चेरिटी की ननों के मुताबिक मदर की लोकप्रियता के कारण रोम में होने वाले इस समारोह का दुनियाभर में विशेष महत्व होगा। मिशिनरी ऑफ चेरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मेरी प्रेमा के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से आई 40 से 50 ननों का समूह भी इस समारोह में मौजूद होगा। कोलकाता के आर्कबिशप थॉमस डीसूजा के अलावा भारत भर से 45 बिशप इस समारोह के लिए वेटिकन में हैं।                                 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!

  1. ‘स्मार्ट सिटी’ के कामकाज को नगर निगम के तहत लाने की मांग

  1. तीस और शहर बनेंगे स्‍मार्ट सिटी, अब तक संख्या हुई 90




Mediabharti