वेटेरिनरी विवि कैंपस में युवक को मारी गोली

मथुरा। आगरा मथुरा रोड स्थित वेटेरिनरी विश्वविद्यालय परिसर में आज बुधवार दोपहर एसडीएम सदर के बाबू के बेटे को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीकांड के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा परिसर में रहने वाले देवीसरन उप जिलाधिकारी सदर के पेशगार हैं। यह वह अपने परिवार सहित रहते है। आज बुधवार उनका 20 वर्षीय पुत्र  बिट्टू का पड़ौसी कन्हैया चैधरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि कन्हैया चैधरी ने क्रोध में आकर बिट्टू के पीछे से गोली मार दी। यह घटना विवि कैंपस की है, गोलीकांड की खबर से वेटेरिनरी परिसर में हड़कंच मच गया। घायल अवस्था में बिट्टू को राहगीरों ने उपचार के लिए भिजवाया। गोलीकांड की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ सदर बाजार प्रदीप कुमार ने घटना का जायजा लिया तथा जिला अस्पताल में पहुुंचे बिट्टू की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कन्हैया घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस युवक की तलाश तेजी से कर रही है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti