वेतन न देने पर शैम्पू कंपनी के दो लोग गिरफ्तार

वेतन न देने पर शैम्पू कंपनी के दो लोग गिरफ्तार मथुरा। वृन्दावन क्षेत्र में शैम्पू बनाने वाली कंपनी द्वारा एक मजदूर को वेतन न देने पर पीड़ित द्वारा गुरूवार को वृन्दावन पुलिस से की गई शिकायत के बाद वृंदावन पुलिस ने कंपनी के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित कर्मचारी का कहना था कि यह फर्जी कंपनी है। जानकारी के अनुसार कानपुर की गोम नामक कंपनी वृन्दावन में शैम्पू बनाकर बेचती है। इसमें काफी संख्या में बच्चे काम कर रहे थे इन्हें टैªनिंग दी जा रही थी और मार्केटिंग करायी जा रही थी। इसी कंपनी में बादा का रोहित नाम का युवक काम कर रहा था। उसने जब अपना वेतन मांगा तो कंपनी के लोगों ने उससे मारपीट की और भगा दिया। बताया गया कि कंपनी का आॅफिस हरवंश नगर वृन्दावन में है। आॅफिस के मैनेजर और अन्य के खिलाफ वृन्दावन थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस पर पुलिस ने आशुतोष पुत्र शिवराम निवासी औरेया, नियाच पुत्र शमसू निवासी सिवान बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login