मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के विवाह समारोह से अज्ञात चोर वैग में रखें सोने चादी के आभूषण व नगदी व कागजातों को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश चतुर्वेदी पुत्र स्व0 कैलाश नाथ चतुर्वेदी निवासी 591 ताजपुरा हनुमान गली छत्ता बाजार थाना कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की शहर के मुकुन्द उत्सव से अज्ञात चोर उसके वैग में रखें सोने चादी के जेवरात व 50 हजार रूपयें की नगदी व अन्य जरूरी कागजात को चोरी कर ले गये। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोर की तलाश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका।





